Search

Adityapur : सुवर्णरेखा परियोजना के जेई के फ्लैट का ताला तोड़ 18 लाख की चोरी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सुवर्णरेखा बहुद्देश्यीय परियोजना के जेई भवानी गौतम अपने पैतृक गांव बलिया उत्तर प्रदेश गए हैं. इधर इस बात का फायदा उठाकर चोरों ने उनके सहारा गार्डेन सिटी स्थित किराए के फ्लैट का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी कर ली है. घटना आरआईटी थाना क्षेत्र की है. आरआईटी पुलिस जांच में जुटी है और सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. बता दें कि आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत इच्छापुर से सटा सहारा गार्डन सिटी कॉलोनी है. इसके चीजबेरी ब्लॉक में फ्लैट संख्या -4550 में भवानी गौतम पिछले 5 साल से किराए पर रह रहे हैं. जानकारी के अनुसार सुवर्णरेखा परियोजना ईचा गालूडीह कॉम्पलेक्स में बतौर जूनियर इंजीनियर भवानी गौतम कार्यरत हैं. वे 23 जून को अपनी पत्नी के साथ पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के बलिया गए हैं. इसी बीच बुधवार को उन्हें पड़ोस के फ्लैट में रहने वाले एक प्रोफेसर ने फोन कर फ्लैट के मेन डोर का लॉक खुला होने की सूचना दी. इसके बाद भवानी गौतम ने फौरन अपने परिचितों को इसकी जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-funds-given-to-the-temple-committee-for-the-construction-of-the-sun-temple/">लातेहार

: सूर्य मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार की सहयोग राशि दी

दरवाजे और अलमारी का लॉक खुला था

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पाया कि फ्लैट में डोर का लॉक खुला पड़ा है, जबकि अलमारी का भी लॉक खुला है और सामान गायब है. फौरन घटना की जानकारी दूरभाष पर आरआईटी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. जूनियर इंजीनियर भवानी गौतम ने बताया है कि अलमीरा में 2 लाख नगद और 15 से 16 लाख रुपए के आभूषण रखे हुए थे. कुल मिलाकर लगभग 18 लाख रुपए की चोरी हुई है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के बलिया गए भवानी गौतम लौट रहे हैं. इन्होंने बताया कि वे 5 सालों से इस फ्लैट में किराए पर रह रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/medininagar-body-of-a-youth-found-hanging-from-the-window-of-cni-church/">अमेरिकी

आयोग ने फिर कहा, भारत में हेट स्पीच बढ़ी…अल्पसंख्यकों के घर, धर्मस्थल गिराये जा रहे…  

चोरी करने वाले को नकद व गहने की थी जानकारी

जिस प्रकार अलमारी के लॉकर को तोड़कर केवल नगद और आभूषण की चोरी की गई है और बाकी अलमीरा एवं घर के सामान को हाथ तक नहीं लगाया गया है. इससे साफ जाहिर होता है की चोरी करने वाले व्यक्ति को सटीक जानकारी थी कि आभूषण एवं नगदी रुपए कहां रखे हुए हैं. आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया है कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. सोसाइटी के साथ आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जिसमें पुलिस को कई सुराग मिले हैं. उन्होंने बताया पुलिस प्रथम सूचना के आधार पर छनबीन कर रही है. चोरी घटना की लिखित शिकायत गांव से लौटने के बाद अभियंता भवानी गौतम द्वारा दी जाएगी. इसके बाद संदिग्धों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//