Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दुर्गा पूजा से पूर्व नगर निगम की 18 हजार स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटों को दुर्गा पूजा से पूर्व दुरुस्त करने का निर्देश नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद ने दिया है. बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में तकरीबन 18 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं. इसे दो एजेंसियों ने लगाया है और उन्हें 15 साल तक उसकी देखभाल करने का भी करार किया है. प्रशासक ने शुक्रवार की देर शाम स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों का निस्तारण के लिए आवश्यक बैठक की और युद्ध स्तर पर दुर्गा पूजा एवं अन्य त्यहारों को ध्यान में रखते हुए सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. बैठक में स्ट्रीट लाइट लगाने वाली दोनों एजेंसी ईईएसएल एवं श्रीराम साईं इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि क्रमशः मधुकर कुमार और संजय कुमार मौजूद थे. उन्होंने प्रशासक को भरोसा दिलाया कि दुर्गा पूजा के पूर्व नगर निगम की सभी स्ट्रीट लाइटों को वे युद्ध स्तर पर दुरुस्त कर देंगे. बैठक में नगर निगम के सहायक नगर प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा एवं अभिषेक कुमार, नगर प्रबंधक लेमंशु कुमार, कनीय अभियंता रितेश कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : संयुक्त">https://lagatar.in/in-the-united-nations-india-called-pakistan-a-habitual-criminal-asked-to-vacate-pok/">संयुक्त

राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को आदतन अपराधी बताया, पीओके खाली करने को कहा
प्रशासक ने कनीय अभियंता रितेश कुमार को निर्देश दिया कि जहां से भी खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों की शिकायत आई है, उनका निरीक्षण कर एजेंसी से अपनी देखरेख में सूचीबद्ध कर उसकी मरम्मत करवाएं. इसके अलावा प्रशासक ने नागरिक सुविधा के तहत सफाई के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटों पर नजर रखने को निर्देश दिया, ताकि आम जनों को पर्व त्योहारों में अंधेरे की वजह से दिक्कत ना हो. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के 35 वार्डों में छोटे बड़े तकरीबन 60 पंडाल बनते हैं, जहां श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है और भीड़ के साथ मेले का आयोजन होता है. ऐसे में सभी दुर्गा पूजा पंडाल के आस-पास के क्षेत्र में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट को त्वरित मरम्मत करना बेहद जरूरी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही