Search

 
 
 

आदित्यपुर : बोलाईडीह में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थानांतर्गत मोतीनगर बोलाईडीह निवासी बृहस्पति नायक के 18 वर्षीय पुत्र सूरज नायक ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है. मृतक किसी  टेंट हॉउस में कार्य करता था. बताया गया है कि वह नशे का आदी था. मृतक के पिता ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में था. रात करीब 12 बजे तक जगा हुआ था. परिवार के अन्य लोंगों से बात भी हुई थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-painter-beaten-up-in-jugsalai-for-seeing-him-at-home/">जमशेदपुर:

जुगसलाई में पेंटर को घर में देखने पर पीटा

कुछ दिन पहले उसके दोस्त ने भी फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या

सुबह में काफी देर तक नहीं उठने के बाद उसके पिता व बहन ने कमरा खोलकर देखा तो अंदर उसे कपडे़ के सहारे फांसी से झूलते पाया. परिजनों के अनुसार उसे किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं था. परंतु उसने ऐसा कदम क्यों उठाया. कुछ समझ में नही आता. मृतक तीन भाई बहन था. जिसमें वहीं अकेला कमाऊ था. बता दें कि बीते 10 अगस्त को उसके दोस्त मोतीनगर रोड नंबर 2 निवासी निताई गोराई का 18 वर्षीय पुत्र सुमित गोराई ने भी अपने घर में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दोनों एक साथ टेंट हाउस में काम करते थे. दोनों में गहरी दोस्ती थी. ऐसा प्रतीत होता है कि अपने दोस्त के वियोग में उसने ऐसा कदम उठाया होगा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-handpump-submerged-rain-water-in-gutusai-village-villagers-forced-to-drink-dirty-water/">चक्रधरपुर

: गुटुसाई गांव में बारिश के पानी में डूबा चापाकल, गंदा पानी पीने को विवश ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही