Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : लूटा गया 19.640 मिट्रिक टन टीएमटी स्क्रैप व ट्रक गाजीपुर से लाया गया आदित्यपुर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : औद्योगिक क्षेत्र के बीके स्टील से 19.640 मीट्रिक टन स्क्रैप लोड कर हावड़ा के लिए चला लूटा गया ट्रक स्क्रैप समेत शुक्रवार को वापस आदित्यपुर पहुंच गया है. बता दें कि ट्रक के साथ 19.640 मिट्रिक टन टीएमटी स्क्रैप को चालक समेत यूपी के गाजीपुर के लुटेरे गैंग ने अगवा कर गाजीपुर चला गया था. लुटेरे ने चालक यादव की हत्या कर शव को मांडर थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया था. वहीं ट्रक लेकर कर गाजीपुर चला गया था. आदित्यपुर पुलिस की तत्परता से गाजीपुर की पुलिस ने लूटा गये ट्रक को गहमर में पकड़ा. [caption id="attachment_427693" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Adityapur-Loot-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरामद लूटा गया ट्रक और स्क्रैप.[/caption] इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-talks-between-tslpl-mine-management-and-villagers-of-baraiburu-tatiba-successful-strike-ends/">किरीबुरू

: टीएसएलपीएल खदान प्रबंधन और बराईबुरु-टाटीबा के ग्रामीणों के बीच वार्ता सफल, हड़ताल समाप्त

पुलिस मुठभेड़ में गिरोह के एक सदस्य को लगी गोली

इस दौरान लुटेरे के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई जिसमें लुटेरा गिरोह का एक सदस्य विश्वजीत कुमार को गोली लगी है जो फिलहाल गाजीपुर पुलिस के संरक्षण में इलाजरत है. वहीं जब्त ट्रक को आदित्यपुर पुलिस वापस आदित्यपुर ले आई है. जानकारी देते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि सभी लुटेरे यूपी के हैं. एक गिरफ्तार है और इलाजरत है, जबकि इस कांड में शामिल आजमगढ़ के दिलीप यादव और श्रवण यादव उर्फ छोटू के साथ 7 अन्य लोग फरार हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unveiling-of-the-statue-of-veer-shaheed-raghunath-singh-in-kustulia-village/">जमशेदपुर

: कुस्तुलिया गांव में वीर शहीद रघुनाथ सिंह की मूर्ति का अनावरण

एसआई मकसूद अहमद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गई थी यूपी

थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में आदित्यपुर थाना से एसआई मकसूद अहमद, संदीप कुमार और राजेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई थी. गाजीपुर पुलिस के साथ मिलकर ट्रक लुटेरों को पकड़ने में लगी हुई है. उन्होंने बताया कि लुटेरों ने ट्रक का नंबर जेएच 05- भी 9291 को बदलकर जेएच 05 भी 9881 कर दिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही