Search

 
 
 

आदित्यपुर : राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति हर हाल में लागू होगी : चम्पई

 
  • भाजपा को जीरो पर करें आउट
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अपने चार दिवसीय प्रवास दौरे पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मंगलवार को सरायकेला नगर एवं प्रखंड के झामुमो बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के लिए जीत के मंत्र दिए हैं. मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का फूल माला से स्वागत किया. संवाद कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष छायाकांत गोराई, झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सनद कुमार आचार्य, मुख्यमंत्री के बड़े पुत्र सिमल सोरेन, छोटे पुत्र वकील सोरेन, लिपू महंती आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/tragic-accident-in-patna-seven-people-died-in-collision-between-crane-and-auto/">पटना

में भीषण सड़क हादसा, क्रेन-ऑटो की टक्कर में सात लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिए. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर हाल में केंद्र में बीजेपी सरकार को आने से रोकना है. उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी के 400 पार के नारे को नेस्तनाबूद करना ही हमारा संकल्प होगा. उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने 65 पार का टार्गेट सेट किया था जिसे हमने 25 पर समेट दिया था. इस बार झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी. जिसमें कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहेगी. उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं से जुमलेबाजों की सरकार को रोकने की अपील की. उन्होंने बीजेपी के घोषणा पत्र और मोदी की गारंटी पर तंज कसते हुए कहा कि गारंटी किस चिड़िया का नाम है. किस बात की गारंटी दे रहे हैं उसका जिक्र क्यों नहीं किया. ये भी जुमला है. ऐसे जुमलेबाजों से बचना होगा तभी देश में लोकतंत्र बहाल होगा. इसे भी पढ़ें : गया">https://lagatar.in/modis-rally-in-gaya-and-purnia-said-rjd-is-a-symbol-of-corruption-goon-rule-opposition-is-spreading-lies-in-the-name-of-constitution/">गया

और पूर्णिया में मोदी की रैली, कहा, राजद भ्रष्टाचार-गुंडा राज का प्रतीक… संविधान के नाम पर झूठ बोल फैला रहा है विपक्ष..
उन्होंने झारखंड सरकार के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि चार साल के कार्यकाल में राज्य की जनता का विकास देखकर केंद्र की बीजेपी सरकार बौखला गयी है. मुख्यमंत्री ने सरायकेला जिला को रोल मॉडल बनाने का भरोसा दिलाया. साथ ही कहा कि राज्य में 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति हर हाल में लागू होगी. उन्होंने कहा कि आज हर खेत में पानी पहुंचाने का काम चल रहा है. गांव- गांव शिक्षा- स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. अंत में उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराने का संकल्प दिलाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही