Search

 
 
 

आदित्यपुर : टेक्निका 2023 के दूसरे दिन 20 टीम ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : एनआईटी जमशेदपुर में मेटलर्जी विभाग द्वारा आयोजित टेक्निकल फेस्ट टेक्निका 2023 के कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को मेटलमोर्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसके अंतर्गत प्रतिभागियों नें मेटल का माइक्रोस्कोप के द्वारा अध्ययन कर दिए गए मेटल को पहचाना. इसमें कुल 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया. रेटोरिक्स के अंतर्गत दो सत्रों में विद्यार्थियों के 20 टीम ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए. वहीं आईपीएस के तहत प्रतिभागियों की आठ टीमों ने उद्योग से जुड़े दिए गए समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया. शेष टीम रविवार को प्रतियोगिता से जुड़ेंगे. वहीं क्विज में 58 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें उसके विज्ञान, प्रकृति, मेटलर्जी से संबंधित प्रश्नों के सवाल पूछे गए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-due-to-the-negligence-of-the-lamps-the-farmers-are-facing-trouble/">घाटशिला

: लैम्पस की लापरवाही के कारण किसानों को हो रही परेशानी

प्रतिभागियों की शंकाओं को किया गया दूर

विज्ञान के साथ संस्कृति का समन्वय करते हुए संध्याकाल में प्रतिभागियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.  विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के पूर्व सलाहकार डॉ माहेश्वरी, एनआईटी के पूर्व प्राध्यापक डॉ बीएन प्रसाद, एनएमएल के वैज्ञानिक डॉ शर्मा पासवान एवं डॉ गोपी मंडल, डॉ बिराज साहु, टाटा स्टील के धीरेन्द्र प्रसाद विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में सवाल पूछे और उनकी शंका का समाधान किया. रविवार को फेस्ट का अंतिम दिन मेटल क्वीज में विद्यार्थियों के साथ-साथ उद्योग से जुड़े युवा अभियंता भी भाग लेंगे. साथ ही उद्योग जगत से जुड़े एचआर विद्यार्थियों का मोक इंटरव्यू लेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही