Search

 
 
 

आदित्यपुर : 21 वर्षीय कामगार युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पश्चिम बंगाल का रहनेवाला था

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित प्रगति नगर में किराए के मकान में रह रहे 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार शाम के बाद की है. युवक का नाम अभय मालाकार बताया जा रहा है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. मृतक युवक सिंहभूम टेक्नोक्राफ्ट में काम करता था. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद ममता बेज को दी. सूचना पर पहुंची पार्षद ममता बेज ने इसकी जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी. घटना शाम 4:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. पार्षद ने बताया कि युवक यहां अकेले रहता था. आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, फिलहाल पता नहीं चल पाई है. रविवार होने की वजह से युवक छुट्टी था. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-villagers-will-go-on-hunger-strike-against-tata-steel-on-july-12/">नोवामुंडी

: टाटा स्टील के खिलाफ ग्रामीण 12 जुलाई को करेंगे भूख हड़ताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही