Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 2022 के 2195 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 2022 में अचानक खरकई नदी में डैम का पानी छोड़े जाने से हजारों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया था. बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों के घरों के सामान बर्बाद हो गए थे. तब स्थानीय विधायक व मंत्री चम्पई सोरेन ने सीओ गम्हरिया को बाढ़ पीड़ित परिवारों का सर्वे करने को कहा था. अब इन बाढ़ पीड़ित 2195 परिवारों को मुआवजा राशि मिली है. इसे भी पढ़ें : बिरनी">https://lagatar.in/birni-a-young-man-riding-a-bike-was-injured-in-a-road-accident/">बिरनी

: सड़क हादसा में बाइक सवार एक युवक घायल

बाढ़ में सारा सामान पूरी तरह हो गया था बर्बाद

आपदा प्रबंधन कोष से इन बाढ़ पीड़ित परिवारों को प्रति परिवार 1800 रुपये की राशि उनके खाते में भेजी गई है. यह जानकारी सीओ गम्हरिया मनोज कुमार ने युवा समाजसेवी राकेश कुमार सिंह को दी है और उन्हें पीड़ित परिवारों की सूची सौंपी है. राकेश ने बताया कि बाढ़ के पानी में पीड़ित परिवार का कच्चा मकान गिरने के साथ ही गृहस्थी का सारा सामान पूरी तरह से बर्बाद हो गया था. लोगों के घर में बर्तन और कपड़े तक नहीं बचे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही