Search

 
 
 

आदित्यपुर : रेलवे के थर्ड लाइन निर्माण में बाधा बन रहे नेपाली बस्ती के 22 मकान तोड़े गए

 
Adityapur : आदित्यपुर थर्ड लाइन निर्माण कार्य में बाधक बन नही बस्तियों पर रेलवे का बुलडोजर निरंतर चल रहा है. शनिवार को रेलवे प्रशासन ने आदित्यपुर के नेपाली बस्ती में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इसमें कुल 22 मकानों को तोड़ा गया. शनिवार की सुबह 8 बजे ही दल बल के साथ रेल प्रशासन की टीम पहुंच गयी थी. इस दौरान लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दिया. काफी इंतजार के बाद लोगों ने घरों से सामान सुरक्षित निकालना शुरू किया. इसके बाद जेसीबी ने चिन्हित 22 मकानों को तोड़ दिया. अभियान में शामिल रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेलवे की थर्ड लाईन का काम चल रहा है. बीते कई महीनों से इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा चुका है, बावजूद इसके इन्होंने मकानों को खाली नहीं किया. इसके बाद शनिवार को यह कार्रवाई की गयी है. यहां थर्ड लाइन का केबुल बिछाया जाएगा. बताया कि थर्ड लाईन का आधा काम हो चुका है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Adityapur-Thard-Rail-Line-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-who-went-to-buy-liquor-found-fake-stickers-and-barcodes-in-front-of-the-shop/">किरीबुरु

: शराब खरीदने गए लोगों को दुकान के सामने मिला नकली स्टीकर और बारकोड

सामान बचाते रहे बस्तीवासी

रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नेपाली बस्ती के लोग मकान से सामान को सुरक्षित निकाला. इसके बाद मकानों के दरवाजे, एस्बेस्टस और अन्य लोहे के सामान को खुद खोलते रहे. इसके बाद रेलवे द्वारा मकानों को तोड़ दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही