Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सभी तरह के पेंशन राशि बढ़ाने के लिए 23 को धरना : पुरेंद्र

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति सभी तरह के पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन आदि) की राशि एक हजार रुपए से बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रतिमाह करने की मांग की जा रही है. इसके आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 23 मई को गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया जाएगा. पहले यह कार्यक्रम 16 मई को प्रस्तावित था, जिसे अपरिहार्य कारणों से बदल कर 23 मई को रखा गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-power-system-failed-in-a-gust-of-storm/">रांची

: आंधी के एक झोंके में पावर सिस्टम हुआ फेल
यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपए सहायता राशि देने की मांग को लेकर आदित्यपुर विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन अंचलाधिकारी गम्हरिया को सौंपा था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-night-like-view-seen-in-day-time-in-ghatshila-due-to-dark-clouds/">घाटशिला

: काले बादल छाने से घाटशिला में दिन में ही दिखा रात जैसा नजारा
बता दें कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दिया जाता है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रुपए के स्थान पर 4 लाख रुपए मृतक के आश्रित को सहायता राशि दिए जाने की मांग भी सरकार से की गई है. प्रेसवार्ता में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा आरके अनिल, शंभू प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, राजेश यादव मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही