Search

 
 
 

आदित्यपुर : भव्य कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

 
  • सैंकड़ों महिलाओं ने लिया भाग, संतों के प्रवचन का किया रसपान
Adityapur (Sanjeev Mehta) : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में सोमवार से आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 7 मैदान में विश्व शांति हेतु 24 कुण्डीय श्रद्धा संवर्धन राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ आरंभ हुआ. जिसका शुभारम्भ कमलकांत मंडल पूर्वी जोन प्रभारी और रामावती देवी द्वारा झंडोतोलन के साथ हुआ. इस दौरान अहले सुबह 800 महिलाओं द्वारा मंगल कलश खरकई नदी से जलभराई कर यज्ञ स्थल तक लाया गया. कलश यात्रा रोड नंबर 7 यज्ञस्थल से रोड नंबर 4 गायत्री स्कूल होते हुए रोड नंबर 32 होते हुए खरकाई नदी तक निकाली गई. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-husband-absconds-after-killing-wife-brother-of-the-deceased-lodged-fir/">नोवामुंडी

: पत्नी की हत्या कर पति फरार, मृतका के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई
तत्पश्चात चंदन की लकड़ी से यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित किया गया और कलश आरती की गई. गायत्री परिवार के संत सत्य प्रकाश ने बताया यह महायज्ञ 3 दिनों तक चलेगा. जो 19 मार्च तक आयोजित होगा. तीनों दिन श्रद्धालुओं को भजन कीर्तन प्रवचन एवम प्रज्ञा पुराण कथा का रसपान कराया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के सभी सदस्यों तन मन से लगे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही