Search

 
 
 

आदित्यपुर : आदित्यपुर बस्ती से 25 वर्षीय अफरोज अंसारी लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

 
[caption id="attachment_402627" align="aligncenter" width="972"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Adityapur-Afroz.jpg"

alt="" width="972" height="999" /> लापता युवक अफरोज अंसारी.[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर बस्ती में किराए के मकान में रहकर औद्योगिक क्षेत्र की मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाला सरायकेला नारायणपुर का 25 वर्षीय युवक अफरोज अंसारी 22 अगस्त से लापता है. अफरोज के माता-पिता और परिजनों को अफरोज के साथ किसी अनहोनी की घटना घटने की आशंका है. रविवार को उसके पिता शरीफ अंसारी नारायणपुर से आदित्यपुर थाना पहुंचे और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-practical-examination-of-candidates-in-adarsh-kala-kendra-sini/">सरायकेला

: आदर्श कला केंद्र सीनी में अभ्यर्थियों की हुई प्रायोगिक परीक्षा

2 साल से मल्टी नेशनल कंपनी में कर रहा था काम

उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र सिविल इंजीनियरिंग का काम करता था, वह विगत 2 साल से यहां रहकर एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम कर रहा था. वह 22 अगस्त को सुबह 5 बजे काम पर जाने के लिए घर से निकला जिसके बाद से वह काम से वापस नहीं लौटा है. उन्हें बेटे के साथ कुछ अनहोनी घटना घटित होने की आशंका है. पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही