Search

 
 
 

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले से 2500 भाजपा कार्यकर्ताओं जाएंगे चाईबासा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले से 2500 भाजपा कार्यकर्ता गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में हिस्सा लेने 7 जनवरी को चाईबासा जाएंगे. इस बात की चर्चा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने की और रणनीति बनाई है. जिला महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि चाईबासा के कार्यक्रम में सरायकेला जिले की अच्छी उपस्थिति दर्ज हो इसको लेकर एक ठोस रणनीति बनाई गई है. सोमवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ जिले के भाजपा नेताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई है. इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड, मंच, मोर्चा के पदाधिकारियों को शामिल होने की अपील की गई है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-political-mercury-rises-in-the-bitter-cold-bjp-leaders-claim-there-will-be-a-big-game-after-kharmas/">पटना

: कड़ाके की ठंड में बढ़ा सियासी पारा, बीजेपी नेताओं का दावा, खरमास के बाद होगा बड़ा खेला!
बैठक में जिला प्रभारी जेबी तुबिद, कोल्हान प्रभारी सह आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव, नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, अनुसूचित जनजाति प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव समेत जिले के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही