Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : हर वार्ड में लगाए जाएंगे लोहे की जाली सहित 300 स्मृति पौधे- पुरेंद्र

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 1 अंतर्गत उत्तमडीह फुटबॉल मैदान में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति द्वारा पौधरोपण किया गया. मैदान के चारों ओर एवं गणेश मंदिर एवं काली मंदिर के प्रांगण में मुख्य अतिथि युवा उद्यमी रजनीश सिंह, युवा उद्यमी रोहन सिंह, युवा समाजसेवी वीरेंद्र यादव, पार्षद सिद्धनाथ यादव, राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी हसन इमाम मल्लिक, जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स के क्रिकेट कोच सतीश सिंह, राजद के पूर्व प्रदेश सचिव देव प्रकाश, युवा समाजसेवी प्रमोद गुप्ता के हाथों दिवंगत उद्यमी नरेंद्र कुमार बेहरा, एसिया के पूर्व अध्यक्ष उद्यमी स्वर्गीय प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय बी.पी सिंह के स्मृति में लोहे की जाली सहित कुल 25 स्मृति पौधे लगाए गए. कार्यक्रम से पूर्व युवा उद्यमी रजनीश सिंह एवं युवा उद्यमी रोहन सिंह ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से समाज के पूर्वजों एवं स्वर्गीय लोगों के स्मृति को जिंदा रखना एक सराहनीय कदम है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Adityapur-Plantetion-Purndr-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-drunk-driver-hit-a-truck-in-a-trailer-parked-on-the-side-of-the-road/">आदित्यपुर

: नशे में धुत्त चालक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में ट्रक से ठोका
आदित्यपुर विकास समिति के संरक्षक एवं यादव समन्वय समिति के वरीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने आदित्यपुर को ग्रीन आदित्यपुर बनाने के लिए प्रयासरत एवं कृतसंकल्पित आदित्यपुर विकास समिति के कार्यों की सराहना की. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि हर वार्ड में लोहे की जाली सहित कुल 300 स्मृति पौधे लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 16 जुलाई को वार्ड नंबर- 33 अंतर्गत प्लैटिना सीटी फुटबॉल मैदान में 50 लोहे की जाली सहित स्मृति पौधे लगाए जाएंगे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद एस डी प्रसाद ने किया. कार्यक्रम को पूर्व पार्षद कुंती महतो, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष महेश्वर महतो, अधिवक्ता संजय कुमार, निरंजन महतो, कमल कांत महतो, बबलू महतो गौरंगो दास सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही