Search

 
 
 

आदित्यपुर : बाउंस हुए चेक के चार लाख रुपये नकद मिले,  पुत्र को मिली नौकरी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  कंपनी में काम के दौरान हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाले युधिष्ठिर महतो के परिवार को डेढ़ वर्ष बाद आखिरकार इंसाफ मिला. कंपनी प्रबंधन से हुए समझौता के मुताबिक दस लाख रुपया और पुत्र को नौकरी दिलाने का काम आज संपन्‍न हुआ. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-objection-on-some-points-the-rest-is-welcome-pension-scheme-vimal-singh/">आदित्यपुर

: कुछ बिंदुओं पर आपत्ति, बाकी स्वागत योग्य है पेंशन स्कीम : विमल सिंह

दिए गए 10 चेक में से चार बाउंस हो गए थे

ज्ञात हो कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी केवाईएस लिमिटेड में डेढ़ वर्ष पूर्व 24 फरवरी 2021 को एक हादसे में नीमडीह के रहने वाले युधिष्ठिर महतो की मृत्यु हो गई थी. तब कंपनी ने 10 लाख रुपये नगद के साथ पुत्र को नौकरी देने का करार किया था. तब एक-एक लाख रुपये का 10 चेक सौंपा गया था. लेकिन इनमें से चार चेक बाउंस हो गया था.

धरना प्रदर्शन करने की धमकी दी तो हुआ भुगतान

इसके बाद गांव के लोगों ने भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय साधुचरण महतो की पत्नी पूर्व जिप सदस्य सारथी महतो के साथ कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन करने की धमकी दी. किसी प्रकार मामला आदित्यपुर थाना पहुंचा. आज आदित्यपुर थाना में सारथी महतो के साथ भाजपा नेता व डिप्टी मेयर अमित सिंह के समक्ष थाना प्रभारी राजन कुमार ने मामले का समझौता कराया.

बकाया पैसा नगद दिलाया, नौकरी का इकरारनामा कराया

दिवंगत कर्मचारी की पत्‍नी हिमानी बाला महतो और उनके 20 वर्षीय पुत्र सुदीप कुमार को न सिर्फ बाउंस हुए चेक के बदले चार लाख रुपये नगद दिलवाया बल्कि एक पेपर पर पुत्र को 20 सितंबर से कंपनी में बतौर स्थायी कर्मचारी के रूप में नौकरी देने का इकरारनामा भी कराया है. इसे भी पढ़ें: एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-in-sri-lanka-super-4-by-defeating-bangladesh-in-a-thrilling-match-naagin-dance-became-a-topic-of-discussion/">एशिया

कप: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका सुपर 4 में, नागिन डांस बना चर्चा का विषय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही