Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 15वें वित्त आयोग के लिए 41 करोड़ की योजना भेजी गई

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम में 15वें वित्त आयोग के फंड से सभी वार्डों की सड़क नालियों को सुदृढ करने की योजना बनाई गई है. जिसके लिए 41 करोड़ की योजना स्वीकृत कर भेजी गई है. चयनित योजनाओं में सभी 35 वार्डों में कम से कम 25 लाख रुपये की योजना दी गई है. यह जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि जलापूर्ति और सीवरेज योजनाओं से क्षतिग्रस्त हुए रोड नालियों की सुदृढ करने की जरूरत थी जिसे देखते हुए सभी पार्षदों से प्रस्ताव मांगकर उनके यहां सड़क-नाली निर्माण के लिए योजनाएं तैयार की गई है. इसे भी पढ़ें :मेडिका">https://lagatar.in/workshop-at-medica-hospital-discussion-on-how-to-treat-serious-patients/">मेडिका

अस्पताल में कार्यशालाः ‘गंभीर मरीजों का कैसे करें इलाज’ पर चर्चा

मेयर की सभी वार्ड को दुरुस्त करने की है योजना

[caption id="attachment_497942" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/12/nagar-nigam-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> नगर निगम कार्यालय की तस्वीर[/caption] मेयर विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि सभी वार्ड को दुरुस्त करने की योजना है. 35 करोड़ रुपये 15वें वित्त आयोग के हिस्से की है जबकि छह करोड़ रुपये 14वें वित्त आयोग की शेष राषि की योजनाएं हैं. हमारा कार्यकाल 28 अप्रैल 2023 तक है, इस दौरान यदि योजनाएं पारित होकर फंड उपलब्ध हो गया तो वे सभी योजनाओं का टेंडर भी कर देंगे अन्यथा कार्यकाल के बाद जो भी व्यवस्था बनेगी वे इन योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे. उन्होंने बताया कि हमें इस बात का मलाल नहीं रहेगा कि पांच वर्षों के कार्यकाल में हमने नगर निगम क्षेत्र के लिये कुछ नहीं किया. विकास योजनाओं के साथ उन्होंने नगर निगम के राजस्व में भी 80 फीसदी की वृद्धि कर दी है जो आनेवाली पीढ़ी के लिए एक सौगात होगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ghazal-singer-kumar-satyam-teased-raag-rang-at-holi-milan-ceremony/">आदित्यपुर

: होली मिलन समारोह में गजल गायक कुमार सत्यम ने छेड़ी राग रंग
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही