Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : अंडमान निकोबार के 45 छात्रों का एनआईटी में स्वागत

Adityapur (Sanjeev Mehta)एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम कार्यक्रम के तहत अंडमान निकोबार आइस लैंड का भ्रमण कार्यक्रम को लेकर एनआईटी जमशेदपुर में एक उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ. डायरेक्टर प्रो. केके शुक्ला ने युवा संगम की महत्ता बताई. उन्होंने बताया कि भारत सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत झारखंड के लिए एनआईटी को बनाया गया है. इस युवा संगम विजिट में अंडमान के 45 छात्र यहां हिस्सा लेने आये हैं. जो 25 से 30 अप्रैल तक झारखंड का भ्रमण यात्रा करेंगे. वे यहां के खान खनिजों, उद्योग, पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे. जिन्हें आज एनआईटी में उद्घाटन कार्यक्रम के तहत स्वागत किया गया. इसी प्रकार मई में झारखंड के 45 छात्रों का दल अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा करेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/NIT-WELCOME-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-trying-to-honey-trap-cp-singh-complaint-lodged-in-lalpur-police-station/">अब

सीपी सिंह को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश, लालपुर थाना में दर्ज करवाई शिकायत
बता दें कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के बैनर तले युवा संगम के लिए झारखंड राज्य का नोडल केंद्र बना है. अंडमान और निकोबार के लिए 45 युवाओं (18-30 वर्ष की आयु) को 5 से 7 दिवसीय एक्सपोजर टूर पर 20 मई को भेजा जाना है. बता दें कि मुख्य रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और देश भर के कुछ ऑफ-कैंपस युवाओं को भारत के विभिन्न राज्यों में शामिल करने वाले युवाओं के एक्सपोजर टूर आयोजित करने पर केंद्रित है. इसे भी पढ़ें : इंडोनेशिया">https://lagatar.in/earth-trembled-again-in-indonesia-earthquake-with-a-magnitude-of-7-3/">इंडोनेशिया

में फिर कांपी धरती, 7.3 रही तीव्रता
उद्घाटन सत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त जमशेदपुर शशि धमीजा ने कहा कि मुझे आज के कार्यक्रम में आकर अपना कॉलेज लाइफ याद आ गया. मैंने फार्मेसी बिट्स पिलानी से किया हूं. पिलानी का जो पैटर्न है वह यूएसए आधारित है. वहां बेसिक स्किल पर ध्यान दिया जाता है. केंद्र सरकार का यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत युवाओं को छात्रों को एक दूसरे राज्य की संस्कृति को देखने और समझने का अवसर मिलेगा. झारखंड भी एक मेटल वेस राज्य है जहां आप खदान से निकलने वाले मेटल को देख सकेंगे. यह बेहतर प्रोग्राम है. इस यात्रा से युवाओं को भविष्य में कई लाभ होगा. एक दूसरे को जानने समझने का अवसर मिलेगा. भारत विविध भाषा और संस्कृति का देश है. आप एक दूसरे के कला संस्कृति और बिजनेस को समझेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-seen-in-obscene-video-chat-says-she-doesnt-even-know-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: अश्लील वीडियो चैट में दिख रही महिला ने कहा- वह मंत्री बन्ना गुप्ता को जानती तक नहीं
वहीं यहां के छात्र जान पाएंगे कि किस प्रकार अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के लोग प्रकृति से जुड़कर रहते हैं. उनके वेषभूषा और कला संस्कृति भी प्रकृति आधारित ही है. जिसे आपलोग देख व समझ सकेंगे. विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि आपलोग जहां युवा संगम में जा रहे हो उसमें एन्जॉय के साथ एक दुसरे के कला संस्कृति और रहन सहन को जानने समझने का मौका मिलेगा. धन्यवाद ज्ञापन देते हुए प्रो. प्रह्लाद प्रसाद ने अतिथियों और युवा संगम के डेलीगेट्स को बधाई देते हुए मंगल यात्रा की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही