Search

 
 
 

आदित्यपुर : रौनियार वैश्य समाज का चुनाव कराएगी 5 सदस्यीय कमेटी

 
  • 18 फरवरी को तुलसी भवन में बैठक कर घोषित की जाएगी चुनाव तिथि
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रौनियार वैश्य समाज का सांगठनिक चुनाव को लेकर आदित्यपुर में विश्वमोहन कुमार के निवास स्थान पर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामवृक्ष गुप्ता ने की. बैठक में विस्तार से समाज हित के आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार रखे. सभी ने अपने समाज को खंडित होने नहीं देने का निर्य लिया. संगठन को विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. सबको साथ लेकर चलने का संकल्प लिया गया. रौनियार वैश्य कल्याण समिति का चुनाव करने के लिए पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : रामलला">https://lagatar.in/tight-security-arrangements-in-jharkhand-regarding-ramlala-pran-pratistha/">रामलला

की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर झारखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 3500 से अधिक जवानों की तैनाती
समाज की अगली बैठक 18 फरवरी की संध्या 5 बजे तुलसी भवन में करने का निर्णय लिया गया. इसमें चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी. बैठक में जमशेदपुर में रौनियार धर्मशाला निर्माण हेतु जगह का चयन करने के लिए भी एक टीम गठित की गई. बैठक में विश्व मोहन कुमार, संजय कुमार गुप्ता, प्रो डॉ राजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, बुद्धेश्वर साहु, सुखदेव साव, धर्म गुप्ता, राम विनोद गुप्ता, योगेंद्र प्रसाद, दीपक गुप्ता, मनीष गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, बिनोद गुप्ता, कार्तिक चंद्र साहु, एस पी साहु, साकेत दीप, प्रकाश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही