Search

 
 
 

आदित्यपुर : 50 किलो पॉलीथीन जब्त, 7000 रुपए जुर्माना वसूला

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सिंगल यूज प्लास्टिक पर नकेल कसने के लिए आदित्यपुर नगर निगम ने सोमवार से छापामारी अभियान की शुरुआत की है. नगर निगम के विजिलेंस दस्ता ने जोन 4 में जाकर बाजार और दुकान में छापामारी कर सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया. देशभर में एक जुलाई से 19 सिंगल यूज प्लास्टिक आइटम पर प्रतिबंध लगाया गया है. नगर निगम द्वारा लोगों के बीच अलग-अलग सिविक एजेंसी के साथ जागरुकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है. सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध के बाद निगम अपने पांच जोन में यह सुनिश्चित करेगी कि इन वस्तुओं का भंडारण, बिक्री या उपयोग नहीं किया जाए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-children-took-out-cycle-rally-under-the-iconic-week-program/">चाईबासा

: आईकॉनिक वीक कार्यक्रम के तहत बच्चों ने निकाली साइकिल रैली
इसके लिए निगम ने दो प्रवर्तन दल का गठित किया है जो इस प्रतिबंध को सफल बनाने के लिए लगातार छापामारी कर रही है. नगर निगम के दस्ते ने शेरे पंजाब चौक, एनआईटी एवं आदित्यपुर मार्केट में प्रतिबंधित प्लास्टिक की जांच की. छापामारी के दौरान 25 वेंडिंग यूनिटों का निरीक्षण किया और सात वेंडरों से 7000 रुपया जुर्माना वसूला. इनके यहां छापामारी कर 50 किलो पॉलिथिन जब्त किया गया. अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने कहा है कि छापामारी जारी रहेगी. शहर के सारे वर्गों में संदेश प्रसारित करने के लिए जागरुकता अभियान साथ-साथ चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही