Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 40 करोड़ 46 लाख 79 हजार की लागत से औद्योगिक क्षेत्र में 6 किलोमीटर सड़क होगी दुरुस्त

Advertisement
Advertisement
  • उद्यमियों की बहुप्रतीक्षित मांगें हो रही पूरी
  • विश्वस्तरीय सड़कें बनेंगी, पथ निर्माण विभाग ने निकाला टेंडर
  • क्षेत्रीय निदेशक ने कहा- एक वर्ष पूर्व भेजा गया था प्रस्ताव, अब धरातल पर उतरेगी योजना
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर के उद्यमियों की बहुप्रतीक्षित मांगें अब पूरी हो रही है. करीब 10 वर्षों से क्षतिग्रस्त औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कें अब विश्वस्तरीय बनने जा रही है. पथ निर्माण विभाग द्वारा तैयार इस्टीमेट के अनुसार आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर की लगभग छह किलोमीटर सड़क बनेगी. इसपर लगभग 40 करोड़ 46 लाख 79 हजार रुपये खर्च होंगे. इस योजना का टेंडर पथ निर्माण विभाग का मुख्य अभियंता कार्यालय रांची ने टेंडर भी निकाल दिया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-one-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">बहरागोड़ा

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत
[caption id="attachment_859850" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Jarjar-Road.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़क.[/caption] जियाडा आदित्यपुर के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने कहा कि करीब एक वर्ष पूर्व उन्होंने यहां से प्रस्ताव तैयार कर भेजा था. जिसकी स्वीकृति जियाडा की बोर्ड बैठक में मिल चुकी थी, अब इस प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 27 योजना का टेंडर 27 अप्रैल 2024 तक भरा जाना है और इस योजना को निर्धारित 12 महीने में पूरा भी कर लेना है. प्रेम रंजन ने बताया कि यहां के कई उद्यमी संगठनों द्वारा बारंबार औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर ज्ञापन सौंपा जा रहा था और कई बार दुर्घटना होने पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था. बता दें कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र एशिया महादेश में एक स्थान रखता है, यहां करीब 1700 सूक्ष्म, मध्यम और बड़े उद्योगों का समूह स्थापित है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-on-march-23-kale-held-a-meeting-with-the-youth-regarding-akhand-tiranga-yatra/">आदित्यपुर

: 23 मार्च को अखंड तिरंगा यात्रा को लेकर काले ने युवाओं संग की बैठक
इस औद्योगिक क्षेत्र में करीब ढाई लाख लोगों को प्रयत्क्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है. यहां करीब 500 इंडस्ट्री टाटा समूह की अनुषंगी इकाइयों के रूप में स्थापित है जो ऑटो मोबाइल के साथ स्टील और अन्य महत्वपूर्ण उद्योगों से जुड़ी है. लेकिन पिछले 10 वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो चुकी थी. अब जियाडा बोर्ड ने सबसे अधिक राजस्व देने वाली इस औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित सड़कें और यहां की इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुसज्जित करने का निर्णय लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही