Search

 
 
 

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले में 3 बजे तक 67.03 फीसदी मतदान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला-खरसावां जिले में दिन के 3 बजे तक 67.03 फीसदी मतदान की खबर है.यहां 3 बजे तक सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 63.57 फीसदी,  ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 66.39% और खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 70.14% मतदान हुआ है. यह जानकारी जिला निर्वाचन शाखा से दी गई है.

मतदान 70 फीसदी तक होने का अनुमान

बता दें कि पहले चार घंटे जिस तरह मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर मतदान किया वहीं 11 बजे के बाद लाइन लगभग खत्म हो गया था. लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद लोगों का हुजूम एक बार पुनः बूथ पर पहुंचा तब मतदान फीसदी में वृद्धि आई. 3 बजे तक जिले का ओवरऑल वोट फीसदी 67.03 फीसदी मतदान हुआ है. मतदान में अभी 2 घंटे बाकी है. यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले का मतदान 70 फीसदी तक हो सकता है् इसे भी पढ़ें : एक्टर">https://lagatar.in/actor-himansh-kohli-gets-married-pictures-go-viral-on-social-media/">एक्टर

हिमांश कोहली शादी के बंधन में बंधे, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही