Search

 
 
 

आदित्यपुर : ईचागढ़ विस क्षेत्र में 3 बजे तक 68.56 फीसदी मतदान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बम्पर वोटिंग की खबर है. सरायकेला खरसावां जिला में पड़ने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखीं. यहां 42 डिग्री की भीषण गर्मी और धूप में भी मतदाताओं ने कतारबद्ध होकर जमकर मतदान किया है. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dc-sp-ddc-and-ac-showed-faith-in-democracy-by-voting/">बोकारो

: DC, SP, DDC और AC ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति दिखायी आस्था
जिला प्रशासन के अनुसार शाम 3 बजे तक यहां मतदान प्रतिशत 68.56% रहा है. अभी मतदान के 2 घंटे बाकी हैं. जिला प्रशासन ने चुनाव पर्व पर मतदाताओं के रुझान को लोकतंत्र की पहचान बताया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही