Search

 
 
 

आदित्यपुर : आधुनिक पावर के नेत्र जांच शिविर में 77 की हुई जांच

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड, पदमपुर कंपनी परिसर में 55 ट्रक चालकों व 22 कर्मचारियों ने एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाया. सोमवार को कंपनी के स्वास्थ केंद्र जीवनदायिनी में कुल मिलाकर 77 लोग लाभान्वित हुए. पूर्णिमा नेत्रालय, तामोलिया के सौजन्य से रजनीकांत महतो, मोहम्मद शहाबुद्दीन, शैली महाकुड़ और राधिका व्यास की देखरेख में लगाए गए इस शिविर में विशेष तौर पर ट्रक चालकों को आमंत्रित किया गया था ताकि वे अपनी आँखों के स्वास्थ के प्रति सजग रहें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-documentary-being-made-regarding-third-franchise-and-construction-of-municipal-corporation/">जमशेदपुर

: तीसरे मताधिकार एवं नगर निगम निर्माण को लेकर बन रही डॉक्यूमेंट्री
आधुनिक पावर के सीएसआर प्रमुख संजीत सिन्हा ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ट्रक चालकों को नेत्र स्वास्थ के प्रति जागरूक करना था क्योकि वे अक्सर लम्बी-लम्बी यात्राओं पर हमेशा रहते हैं इसलिए यह सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है कि उन्हें कोई दृष्टि दोष न हो. इससे अनेक ट्रक चालकों का जीवन बदलेगा, वे दुर्घटना रोकने की दिशा में और अधिक पहल करेंगे. संजीत सिन्हा ने बताया की कुछ चुनिंदा ट्रक चालकों को चिन्हित किया गया है जिन्हे जल्द ही उन्हें चश्मा भी प्रदान किया जाएगा. इस अवसर पर सभी जांच करवाने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही