Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: काशीडीह में बन रहे 780 फ्लैट, 26 लाभुक मीरुडीह में होंगे एडजस्ट

Advertisement
Advertisement
Adityapur: नगर अपर आयुक्त आदित्यपुर ने 2022 तक आदित्यपुर के बेघरों को पीएम आवास में शिफ्ट करा देने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद एक माह पूर्व चिन्हित जमीन का पोजेशन मिला, जिसके बाद वहां तेजी से चहारदीवारी और फ्लैट के फाउंडेशन रखने का कार्य शुरू करा दिया गया है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/heavy-rain-wind-and-hail-storms-disrupted-life-in-kiriburu-since-morning/">किरीबुरु

में सुबह से हो रही तेज वर्षा, हवा व ओलावृष्टि से जन-जीवन अस्त-व्यस्त

काशीडीह में 780 फ्लैट, आवंटी 806

काशीडीह साइट पर कुल 23 ब्लॉक में 780 फ्लैट बनेंगे. अब तक 806 लाभुकों ने आवंटन राशि पांच-पांच हजार रुपये जमा कराए हैं, इन्हें आवंटन पत्र भी दिया गया है. लेकिन इन्हें अब पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये जमा करने हैं. यदि 15 दिन में वे जमा नहीं करते हैं तो उनका आवंटन रद भी किया जा सकता है.

मीरुडीह में 4120 फ्लैट बनने हैं

नगर अपर ने बताया कि काशीडीह के 17 ब्लॉक में 40-40 फ्लैट जबकि 6 ब्लॉक में 20-20 फ्लैट बन रहे हैं. बाकी बचे 28 लाभुकों बगल में बननेवाले मीरुडीह साइट में एडजस्ट करेंगे. मीरुडीह में 4120 फ्लैट बनने हैं. मीरुडीह साइट के लिए भी फार्म की छंटनी शुरू कर दी गई है. अप्रैल में मीरुडीह साइट के लाभुकों को भी आवंटन पत्र वितरित कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-snatching-of-money-by-beating-for-not-paying-extortion-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर रुपये की छिनतई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही