Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : कुलुपटांगा मैदान में 8 दिवसीय वॉलीबॉल कैम्प शुरू

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड वॉलीबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला सरायकेला खरसावां वॉलीबॉल संघ के तरफ से दिनांक 4 जून से लेकर 11 जून तक आदित्यपुर 2 कुलुपटांगा मैदान में वॉलीबॉल समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. समर कैम्प का शुभारंभ रविवार को हुई. इस कैम्प में सरायकेला-खरासवां के चुने हुए 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. जो आने वाले टूर्नामेंटों में सरायकेला-खरसावां की टीम का नेतृत्व करेंगे. समर कैंप का शुरुआत आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-tribute-paid-to-those-killed-in-train-accident/">मुसाबनी

: रेल दुर्घटना मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

कैम्प के आयोजन में ये लोग कर रहे हैं सक्रिय सहयोग

उन्होंने खिलाड़ियों को वॉलीबॉल तथा नेट देकर उनका सम्मान बढ़ाया और आने वाले समय में जिला के मुख्य खिलाड़ियों को खेल के मुख्यधारा में जाने की सलाह दी. कैंप के प्रशिक्षक के रूप में नितेश कुमार चौबे, सरायकेला-खरसावां जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव गणेश चौबे, अध्यक्ष राज बक्शी, चेयरमैन अरुण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला के सभी गणमान्य वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित थे. इस कैम्प के आयोजन में नवनीत कुमार शर्मा, सौरभ गुप्ता, रंजन तिवारी, सनी सिंह, संकेत चौधरी, विशाल मिश्रा, अमित ठाकुर, शुभम कुमार सिंह, अभिषेक झा, ओमवीर मिश्रा, विनोद सिंह और बहुत सारे खिलाड़ी सक्रिय रूप से लगे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही