Search

 
 
 

आदित्यपुर : 80 फीसदी बहुमंजिली इमारतों व इंडस्‍ट्रीज में फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं- दीपक सिन्हा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  झारखंड अग्निशमन विभाग के कोल्हान प्रमंडलीय डीआईजी दीपक कुमार सिन्हा शनिवार को आदित्यपुर स्थित अग्निशमन केंद्र पहुंचे. जहां उन्होंने केंद्र के कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आदित्यपुर में बहुमंजिली इमारतों में 80 फीसदी फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं कर रहे हैं. यही हाल इंडस्ट्रीज का भी है. वे इसके विरुद्ध शीघ्र एक्शन लेने जा रहे हैं. अगले दो महीनों में विभाग में हो रहे बदलाव के संकेत दिखने लगेंगे. फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी करनेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-made-pregnant-by-sexually-abusing-a-minor-also-administered-abortion-medicine-case-registered/">किरीबुरु:

नाबालिग का यौनशोषण कर गभर्वती बनाया, गर्भपात की दवा भी खिलाई, मामला दर्ज

अग्निशमन विभाग को और मजबूत व कारगर बनाने में जुटी है सरकार

श्री सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर के मानगो टायर गोदाम में हुए अग्निकांड और देवघर के त्रिकूट पर्वत रोपवे हादसे के बाद सरकार अग्निशमन विभाग को और मजबूत और कारगर बनाने में जुटी है. पूरे राज्य में 41 फायर स्टेशन हैं. सरकार इसे प्रखंड स्तर तक संचालित करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि आग से बचाव मुफ्त सेवा के दायरे में आती है,  मगर इसका लोग दुरूपयोग कर रहे हैं. जिसको लेकर विभाग गंभीर है. फायर सेफ्टी नियमों को सख्ती से लागू करने और लोगों को आग से बचाव को लेकर जागरुक करने के उद्देश्य से उनका यह दौरा है.

जनवरी से सितंबर तक की फाइलों की कर रहे जांच

उन्होंने बताया कि फिलहाल वे जनवरी से सितंबर तक की फाइलों की जांच कर रहे है. सरकार के पास संसाधन की कोई कमी नहीं है, उसे इंप्लीमेंट कराना होगा. उनका यह दौरा उसी उद्देश्य से चल रहा है. साथ ही विभागीय अधिकारियों को काम से संबंधित कई जानकारियां दी जा रही है. ताकि पूर्व के क्रियाकलापों से अलग हटकर कार्य किया जा सके. बता दें कि लंबे समय बाद अग्निशमन विभाग का किसी पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया है. इसे भी पढ़ें: सरायकेला:">https://lagatar.in/seraikela-dc-paid-tribute-to-the-late-bodyguard-told-the-father-do-not-consider-yourself-alone/">सरायकेला:

 दिवंगत अंगरक्षक को डीसी ने दी श्रद्धांजलि, पिता से कहा-खुद को अकेला न समझें
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही