Search

 
 
 

आदित्यपुर : मछुआ बस्ती में घर से 80 हजार कैश,  मोबाइल व जेवरात की चोरी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर थाना के क्षेत्र मछुआ बस्ती में बीती बुधवार की रात चोरों ने मछली बेचने वाले शक्ति केवर्तो के घर से 80 हजार रुपये नगद, मोबाइल और कुछ जेवरात चुरा लिए. शक्ति को इसकी जानकारी गुरुवार दोपहर में हुई. तब उसने थाना में लिखित शिकायत कर इस चोरी की जानकारी दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इसे भी पढ़ें: नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-drug-inspector-raids-two-drug-shops-many-banned-drugs-seized/">नोवामुंडी

: दो दवा दुकान में ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी, कई प्रतिबंधित दवा जब्त

लगातार हो रही हैं चोरी की घटनाएं

शक्ति ने पुलिस को बताया कि घर में चार से पांच सदस्य मौजूद रहते हैं लेकिन चोरी कब और कैसे हुई है उसे पता ही नहीं चला. बता दें कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं. एक दिन पूर्व ही वार्ड 17 में एक साथ तीन घरों से 70000 से 80000 कैश और कुछ जेवर की चोरी हुई थी. अचानक बढ़ी चोरी की घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ी हुई है.  वह चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-excise-department-raided-and-seized-1000-kg-of-java-and-60-liters-of-liquor-one-arrested/">सरायकेला

: उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 1000 किलो जावा एवं 60 लीटर शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही