Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा एसकेजी मैदान में जलेगा 82 फीट का रावण, तैयारी में जुटी कमेटी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा एसकेजी मैदान में विजयादशमी के दिन 82 फीट का रावण जलाया जाएगा जिसकी तैयारी में रावण दहन कमेटी जुट गई है. रावण दहन कमेटी एसकेजी मैदान में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने की तैयारी कर रही है और तैयारी अंतिम चरण में है. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष लालबाबू महतो ने बताया कि एक दर्जन से अधिक कलाकारों द्वारा करीब 82 फीट के रावण की प्रतिमूर्ति का निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष श्रद्धालुओं को यहां आकर्षक आतिशबाजी देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-animals-have-a-different-importance-in-maintaining-ecological-balance-chief-general-manager/">नोवामुंडी

: पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में जीव जंतुओं का अलग महत्व है – मुख्य महाप्रबंधक

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा रहेंगे. आयोजन कमेटी ने बताया कि यहां वर्ष 1951 से रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसकी तैयारी में कमेटी के अध्यक्ष लालबाबू महतो, सचिव राजकिशोर महतो, बप्पा पात्रो, मनीष प्रसाद बम्बल दास, उमाकांत महतो, वीरू घटवारी, उपाध्यक्ष राम महतो एवं दिलीप दे, कोषाध्यक्ष राकेश रजक, प्रदीप मोदक, सुरज रजक, बादल गोराई, श्रीकांत महतो, आदित्य महतो, बादल गोराई आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही