Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा एसकेजी फुटबॉल मैदान में जलाया गया 82 फीट का रावण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में रावण दहन कार्यक्रम कांड्रा एसकेजी फुटबॉल मैदान में बुधवार की रात सम्पन्न हुआ. विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण रावण दहन का कार्यक्रम स्थगित था. इस बार रावण दहन कमेटी द्वारा 82 फीट का रावण का पुतला बनाया गया था, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से आए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इससे पूर्व माता का विसर्जन करने के लिए दो पूजा कमेटी पूरे मैदान का चक्कर लगा आसछे बोसोर आवर होबे का नारा लगाते हुए नाचते गाते हुए निकले. इसे भी पढ़े : टी20">https://lagatar.in/mission-world-cup-starts-from-today-team-india-leaves-for-australia/">टी20

मिशन वर्ल्ड कप आज से शुरू, टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए हुई रवाना 

दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व : अनुमंडल पदाधिकारी 

रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने असत्य पर सत्य की जीत, विजय का पर्व दशहरा की बधाई देते हुए कहा कि आज हम लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मना रहे हैं. वहीं, मुख्य अतिथि होनी सिंह मुंडा ने दूर-दराज से आए हुए लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि आज हम लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मना रहे हैं, उसी के उपलक्ष्य में रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है. उन्होंने भव्य कार्यक्रम के लिए आयोजन कमेटी के अध्यक्ष लाल बाबू महतो की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा बरसों से कांड्रा में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित हो रही है. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-warning-to-shopkeepers-of-third-market-not-to-throw-garbage-on-the-road/">गिरिडीह

: तीसरी बाज़ार के दुकानदारों को सड़क पर कचरा ना फेंकने की चेतावनी
इस दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि होनी सिंह मुंडा, सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मारुति मींज, कांड्रा मुखिया शंकरी सिंह, झामुमो केंद्रीय सदस्य रामदास टूडू, कृष्णा बास्के, कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, पूर्व उप मुखिया जयपाल यादव पूर्व थाना प्रभारी शैलेंद्र रजक, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सूरज महतो को बुके देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-three-people-including-a-woman-injured-in-separate-road-accidents/">गिरिडीह

: अलग-अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही