Search

 
 
 

आदित्यपुर : अघोषित आपातकाल व जुमलेबाजी में बीते केंद्र सरकार के 9 साल - कांग्रेस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरा होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव सह कोल्हान के प्रवक्ता सुरेश धारी ने कहा कि मोदी सरकार का 9 साल काफी निराशा जनक रहा. इस सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर ही हमला कर दिया मानो अघोषित आपात काल जैसी स्थिति उत्पन्न कर दी है. किसान आत्महत्या कर रहे हैं. गरीब और गरीब हो रहे हैं, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, मजदूरों का शोषण हो रहा है, आम जनता त्रस्त है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cadets-of-sns-vidya-mandir-participated-in-ncc-training-camp/">घाटशिला

: एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए एसएनएस विद्या मंदिर के कैडेट्स

मोदी के 9 वर्ष उपलब्धि के नहीं नाकामी व बदहाली के रहे

सरकार की दमनकारी नीति से मोदी जी के 9 साल किसी उपलब्धि के नहीं बल्कि नाकामी और बदहाली का वर्ष रहा है. नोटबन्दी से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई. कई उद्योग धंधे बंद हो गए, सैकड़ो लोगों की जान चली गई. जीएसटी से कारोबारी परेशान हुए और अपना आर्थिक बोझ उपभोक्ताओं के कंधे पर डाल दिया, जिससे महंगाई का बोझ आम आदमी पर पड़ा. अग्निवीर के नाम पर नवजवानों को ठेका पर नियुक्त किया जा रहा है. मोदी सरकार ने किसानों की आय दुगनी करने के नाम पर ठगने का काम किया. काला धन वापस लाने, दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने समेत कुल मिला कर यह सरकार जुमलेबाजी का रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही