Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : रेलवे टनल का कार्य 48 घंटे में शुरू नहीं होने पर ठेकेदार के विरुद्ध दर्ज होगा मुकदमा : मोर्चा

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर-1 को आदित्यपुर-2 से जोड़ने वाली रेलवे टनल के नीचे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. साथ ही नाली जाम होने से जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. पिछले दिनों टाटानगर एरिया रेल मैनेजर ने जन कल्याण मोर्चा की पहल पर सरफेस कार्य व नाली की साफ-सफाई के लिए टेंडर निकालकर कार्य आवंटित किया था. लेकिन अब तक ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को मोर्चा अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश ने एरिया रेल मैनेजर पत्र लिखकर अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने पत्र में कहा कि यदि रेलवे टनल का कार्य 48 घंटे में शुरू नहीं हुआ तो ठेकेदार के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जायेगा. इसे भी पढ़े :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-tata-steel-hospital-in-noamundi-celebrated-world-no-tobacco-day/">किरीबुरु

: नोवामुंडी में टाटा स्टील अस्पताल ने मनाया ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ 

सड़क खराब होने के कारण रोज हो रही दुर्घटना घटित

मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि टनल के नीचे सड़क खराब होने से रोज सड़क दुर्घटना घटित हो रही है. वहीं, दो रोज पूर्व रितिक नाम का 20 वर्षीय युवक भी घायल हुआ है, जो चलने-फिरने लायक नहीं है. ओम प्रकाश ने बताया कि एआरएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई को ही ठेकेदार को वर्क ऑर्डर मिल चुका है. लेकिन 31 मई बीत जाने के बावजूद कार्य शुरू नहीं किया गया है, जो कि ठेकेदार की गैर जिम्मेदाराना रवैया को दर्शाता है. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-stay-away-from-tobacco-improve-life-and-environment/">सरायकेला

: तंबाकू से दूर रहें, जीवन व पर्यावरण को बेहतर बनाए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही