Search

आदित्यपुर : भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा गया : गणेश महाली

Adityapur (Sanjeev Mehta) : अयोध्या में सम्पन्न हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पूजन के अवसर पर भाजपा नेता गणेश महाली ने भी भगवान की पूजा अर्चना की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के निरंतर संघर्ष के बाद प्रभु श्री राम मंदिर के निर्माण का सपना सकार हुआ है. यह पूरे देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है. सौभाग्य से हम सभी इस पवित्र पल के साक्षी बने हैं. आज महान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय लिखा गया है और एक नए युग की शुरुआत हुई है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-special-rituals-in-the-temples-of-dhanwar-for-the-consecration-of-ramlalas-life/">गिरिडीह

: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धनवार के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान

अग्निवीर युवाओं के करियर के साथ खूबसूरत मजाक : हृदयानंद

  • झारखंड के 24 जिले में कांग्रेस पार्टी गठित करेगा सैन्य प्रकोष्ठ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Agnivir.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड के 24 जिले में कांग्रेस पार्टी सैन्य प्रकोष्ठ का गठन करेगा. जिसकी शुरुआत सरायकेला खरसावां जिले से होगी. उक्त बातें पूर्व सैनिक और सैन्य वीर पुरस्कार से पुरस्कृत सेवानिवृत्त सूबेदार और कांग्रेस के सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हृदयानंद यादव ने एक प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीति कार्यरत सेना और पूर्व सैनिकों के प्रति बेहतर नहीं है. उन्होंने कहा कि देश में अग्निवीर के नाम पर सेना में भर्ती लेकर देश के होनहार युवाओं के कैरियर के साथ खूबसूरत मजाक किया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-ssp-took-stock-of-law-and-order-in-chirkunda-maithon-area/">धनबाद

: डीसी-एसएसपी ने चिरकुंडा, मैथन क्षेत्र में विधि व्यवस्था का लिया जायजा
सूबेदार हृदयानंद यादव ने दावा किया की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के ही वजह से 63 अग्निवीर युवाओं ने आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि मात्र 4 वर्ष के लिए अग्निवीर की बहाली क्यों की जा रही है, मात्र .25 युवाओं को ही स्थायी क्यों किया जा रहा है. इसमें काफी त्रुटियां है. उन्होंने कहा कि विश्व भर में भारतीय सेना बेहतर है क्योंकि वह अपनी धरती को माता कहते हैं, लेकिन ऐसे वीर सपूतों के लिए वर्तमान की केंद्र सरकार बेहतर नीति नहीं बना रही है यह दुखद है. उनके साथ प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता सांसद प्रतिनिधि जगदीश नारायण चौबे, कांग्रेस उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह, अनामिका सरकार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : राममय">https://lagatar.in/hec-residential-complex-became-rammay-devotees-worshiped-in-temples-throughout-the-day/">राममय

हुआ एचईसी आवासीय परिसर, मंदिरों में दिनभर भक्तों ने की पूजा अर्चना

आदित्यपुर में भक्तों की भीड़ उमड़ी, भोग का वितरण

Adityapur (Sanjeev Mehta) : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आदित्यपुर भी राममय रहा. मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. जगह-जगह भोग का वितरण हुआ. शहर में एलसीडी के माध्यम से लोगों को अयोध्या से लाइव रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पूजन का प्रोग्राम दिखाया गया. लोगों के बीच भक्तों ने लड्डू का वितरण किया. आदित्यपुर 2 कॉलोनी रोड नंबर 10 हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी की ओर से विशेष पूजा- अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-ssp-took-stock-of-law-and-order-in-chirkunda-maithon-area/">धनबाद

: डीसी-एसएसपी ने चिरकुंडा, मैथन क्षेत्र में विधि व्यवस्था का लिया जायजा
भाजपा नेता रमेश हांसदा सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. सुबह में कई मंदिर कमेटियों के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. बैंक कोलोनी स्थित दुर्गा मंदिर से महिला भक्त संध्या सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने जुलूस निकाला और लोगों को रामभक्ति में रम जाने का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : न्यूटन">https://lagatar.in/seminar-of-newton-tutorials-tips-given-for-preparation-of-iit-med/">न्यूटन

ट्यूटोरियल्स का सेमिनार, IIT/MED की तैयारी को लेकर दिये गये टिप्स

आदित्यपुर : हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Hamara-Sankalp.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक आलोक कुमार दुबे के निर्देश पर "हमारा संकल्प विकसित भारत" कार्यक्रम का प्रारंभ प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर सहायक प्रशासक अभिषेक कुमार के द्वारा किया गया. प्रचार वाहन में एलईडी मॉनिटर से सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में विडियो क्लिप दिखाया जाएगा. दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया में विशेष कार्यक्रम के तौर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ, साथ ही पीएमएवाई के 3 लाभुको को सांकेतिक रूप से घर की चाभी सौंपी गई. एनयू एलएम योजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाले 3 लाभुको को सिलाई मशीन प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-the-consecration-of-shri-ram-lala-was-historic-a-grand-procession-took-place/">लातेहार:

ऐतिहासिक रही श्रीराम लला प्राण-प्रतिष्ठा, निकली भव्य शोभा यात्रा
अब तक कुल 219 लाभुकों को निगम कार्यालय से सिलाई मशीन प्रदान किया जा चुका है. 15 लाभुको को वेंडर कार्ड दिया गया है. आज पीएम स्वनिधि योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया तथा लोन के बारे में विस्तार से बताया गया. दुर्गा पूजा मैदान गम्हरिया एवं वार्ड नंबर 7 के कार्यक्रम को सफल बनाने में दोनो सहायक प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा एवं अभिषेक कुमार, नगर मिशन प्रबंधक विकास शुक्ला, मणि मुकुट सुरेन, अनंत खलखो, सामुदायिक संगठनकर्ता सत्यम भारद्वाज एवं सीआरपी का मुख्य योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp