Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आशियाना मोड़ के पास बड़ा हादसा होते-होते टला

Adityapur : (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर आशियाना मोड़ के पास बाइक सवार व्यक्ति को बचाने के क्रम में एलपीजी गैस लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के उपर चढ़ गया. घटना सोमवार सुबह आठ बजे की है. ट्रक चालक का कहना है कि उसके गाड़ी के सामने एक बाइक सवार अचानक आ गया, उसको बचाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया और पोल से जा टकराया. इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है, हालांकि ट्रक चालक को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं चालक की सूझबूझ से बाइक सवार भी सुरक्षित है.
इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-police-raided-jogilong-gondi-and-seized-1800-kg-of-java-mahua-and-300-liters-of-liquor/">आदित्यपुर

:  पुलिस ने जोगिलोंग गोंडी में छापेमारी कर 1800 किलो जावा महुआ व 300 लीटर शराब किया जब्त

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने रणनीति बनाई है

बता दें कि सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया है. दुर्घटना के बाद मौके पर आदित्यपुर पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक समेत थाना लाया है. बता दें कि आदित्यपुर कांड्रा और कांड्रा सरायकेला मार्ग पर इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, जनवरी 2022 से अब तक करीब 47 सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान गई है. वहीं कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पिछले दिनों सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने बैठक कर रणनीति भी बनाई है और सड़क हादसों में मरने वाले परिवार को मुआवजा देने का भी एलान किया है.
इसे भी पढ़ें :खूंटपानी">https://lagatar.in/khuntpani-union-minister-arjun-mundas-visit-to-khuntpani-block-on-july-5/">खूंटपानी

: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का खूंटपानी प्रखंड दौरा पांच जुलाई को
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही