Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टाटा-गोड्डा ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने दी जान

  • जेब में मिला सुसाइड नोट, पत्नी के अवैध संबंध से था परेशान
Adityapur (Sanjeev Mehta)सोमवार को दोपहर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे छलांग मार कर आत्महत्या कर ली थी. मृत व्यक्ति की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती (सूर्य मंदिर के निकट) के रहने वाले 35 साल के सिद्धार्थ शंकर के रूप में हुई है. आरपीएफ पोस्ट के अनुसार मृतक ने सोमवार की दोपहर ढाई बजे टाटा-गोड्डा ट्रेन (18185) के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी. वह शादीशुदा था और अपनी पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था. मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी पत्नी की किसी गैर व्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बात का जिक्र किया है. इसे भी पढ़ें : उत्पाद">https://lagatar.in/excise-constable-recruitment-meeting-today-at-jharkhand-police-hq-for-successful-organisation/">उत्पाद

सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया 20 अगस्त से, झारखंड पुलिस HQ में सफल आयोजन को लेकर आज बैठक
बताया गया है कि मामले को लेकर पूर्व में आरआईटी थाना में भी शिकायत की गई थी. पत्नी की बेवफाई के कारण वह हताश था. आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि बाबा आश्रम के रहने वाले किसी युवक से मृतक की पत्नी का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था. इसे भी पढ़ें : डॉ.">https://lagatar.in/mohammad-yunus-will-be-the-chief-advisor-of-the-interim-government-in-bangladesh/">डॉ.

यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गठन की रूपरेखा होगी तैयार
जिस युवक के साथ मृतक की पत्नी का अवैध संबंध की बात सामने आ रही है उसके खिलाफ मृतक ने थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी. घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. मृतक की पांच साल की एक पुत्री भी है. इधर घटना के बाद जीआरपी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही