Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया में पाइपलाइन बिछाकर छोड़ दिया गया गड्ढा, उप मेयर ने कराया समतलीकरण

 
Adityapur :  यूं तो पूरे नगर निगम क्षेत्र को सीवरेज, जलापूर्ति और गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है. जिससे बरसात में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन गम्हरिया में पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदे गए गड्ढों को छोड़ देने से स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, इस समस्या से जब स्थानीय पार्षद ने उप मेयर अमित सिंह को अवगत कराया तो वे खुद उक्त स्थल पहुंचे. साथ ही हाईवा के माध्यम से गड्ढे को भरवा कर समतलीकरण कराया. उन्होंने बताया कि गड्ढों के कारण विद्यालय आने वाली छात्राओं को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही थी. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-nominated-shyam-babu-das-general-secretary-of-jharkhand-ravidas-samaj-central-committee/">आदित्यपुर

: झारखंड रविदास समाज केंद्रीय समिति के महासचिव श्याम बाबु दास मनोनीत

बोर्ड बैठक में एजेंसियों को गड्ढों को भरने का दिया गया था आदेश

वहीं, इस कार्य में काफी संख्या में मजदूरों को लगाया गया था. इस दौरान पूर्व पार्षद सोनू सिंह, समाजसेवी पिंटू गोराई समेत नगर निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे. विदित हो कि सारी एजेंसियों को बोर्ड बैठक के दौरान मानसून के बरसात से पूर्व गड्ढों को भरकर रिस्टोरेशन करने की सख्त चेतावनी दी गई थी. लेकिन एजेंसियों द्वारा इस आदेश को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे आमलोगों को परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़े : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-seven-months-ago-the-wall-of-the-house-collapsed-now-the-labor-leader-appealed-to-the-public-representatives-for-help/">जगन्नाथपुर

: सात माह पूर्व घर की दीवार ढही, अब मजदूर नेता ने जनप्रतिनिधियों से मदद की लगाई गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही