Search

आदित्यपुर : 840 वर्गफीट जमीन के लिए 2006 से दर दर भटक रहा है एक शिक्षक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर सतबहिनी निवासी कानू किशोर बेरा सतबहिनी में ही वर्ष 2006 में समीर चौधरी से 840 वर्गफीट जमीन खरीदी थी. लेकिन कानू किशोर बेरा को अब तक जमीन का पोजीशन लेने नहीं दिया गया है. इन्हें जमीन के सटे रह रही एक अल्पसंख्यक महिला हाफीजा बेगम पोजीशन लेने नहीं दे रही है. पेशे से शिक्षक कानू किशोर बेरा वर्ष 2006 से जमीन पर पोजीशन के लिए दर दर भटक रहे हैं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-accidents-happen-while-reaching-on-time/">किरीबुरू

: समय पर पहुंचने के चक्कर में होती हैं दुर्घटनाएं

गलत आरोप में फंसाने की धमकी देती है महिला

महिला हाफीजा बेगम का पुत्र वकील है जिसके वजह से शिक्षक कानू किशोर बेरा को कानून का धौंस दिखाकर परेशान कर रहे हैं. जबकि शिक्षक कानू किशोर बेरा अंचल कार्यालय, अनुमंडलाधिकारी कार्यालय और आदित्यपुर थाना का चक्कर लगा कर थक चुके हैं. उन्होंने बताया कि जब भी वे पोजीशन लेने जाते हैं महिला पत्थर फेंकती है और गलत आरोप में फंसा देने की धमकी देती है. अब इन सारी बातों से परेशान कानू किशोर बेरा अपनी जमीन पर घर नहीं बना पा रहे हैं और सतबहिनी में ही किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp