Search

आदित्यपुर : टोल ब्रिज से खरकई नदी में कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर टोल ब्रिज से खरकई नदी में कूदकर एक 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली है. पुलिस फिलहाल युवक का शव बरामद नहीं कर सकी है. युवक का नाम गौतम साधु है. वह आदित्यपुर भाटिया बस्ती का रहनेवाला है. युवक के परिजनों में मातम छा गया है. वहीं सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव की तलाश में जुटी हुई है. युवक का मोबाइल टोल ब्रिज से बरामद किया गया है. इसे भी पढ़ें :तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-padma-shri-janum-singh-soy-reached-diridul-sunum-program-paid-tribute-to-the-departed-soul/">तांतनगर

: दिरीदुल सुनूम कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री जनुम सिंह सोय, दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

पिता प्लंबर का काम करते है

परिजनों के अनुसार शनिवार को युवक का दोस्तों के साथ विवाद हुआ था जिसको लेकर परिजनों ने उसे डांटा था. फिलहाल पुलिस शव निकालने में जुटी है. घटना के बाद आसपास के लोगों में मायूसी छा गई है. बताया जा रहा है कि युवक बेहद ही मिलनसार प्रवृत्ति का था और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में काम धाम करता था. दो भाइयों में युवक बड़ा था. युवक के पिता प्लंबर का काम करता था. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-congressmen-distributed-sweets-in-the-joy-of-victory-in-karnataka/">बहरागोड़ा

 : कर्नाटक में जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने बांटी मिठाईयां
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp