Search

 
 
 

आदित्यपुर : रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे युवक ने कूदकर दी जान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे 30 वर्षीय युवक ने कूदकर जान दे दी है. घटना हृदय विदारक थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रविवार सुबह करीब आठ बजे बंद फाटक के बावजूद रेलवे ट्रैक पर गया, लोगों ने सोचा ट्रैक पार कर रहा है लेकिन इतने में गम्हरिया की ओर से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद पड़ा. इससे उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए. आसपास के लोग इस घटना को देख हैरान रह गए. युवक के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था केवल नीचे नीले रंग का ट्रैकशूट पहना हुआ था. अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. मौके पर आरपीएफ पुलिस पहुंचकर शव को हटाने और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-decision-taken-to-give-scholarship-to-4025-sc-st-matriculation-students/">आदित्यपुर

: 4025 अजा अजजा के मैट्रिक छात्रों को छात्रवृत्ति देने का लिया गया निर्णय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही