Search

 
 
 

आदित्यपुर : 25 जुलाई को ससुराल गया युवक रहस्यमयी ढंग से लापता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के बन्तानगर निवासी 30 वर्षीय सुनील सिंह 25 जुलाई से ही रहस्यमयी ढंग से लापता है. इस संबंध में सुनील के छोटे भाई समीर सिंह ने आरआईटी थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मो. तंजील खान ने बताया कि सुनील सिंह 25 जुलाई को घर से आदित्यपुर थाना अंतर्गत रोड नंबर-6 ससुराल जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन अब वह रहस्यमयी ढंग से लापता है और उसका दोनों मोबाइल भी स्वीच ऑफ है. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-adolescent-girls-of-kuliana-are-becoming-self-sufficient/">गालूडीह

: कुलियाना की किशोरियां कागज का ठोंगा बना हो रही हैं आत्मनिर्भर

लापता युवक के मोबाइल को ट्रैक कर की जा रही है खोजबीन 

विदित हो कि सुनील सिंह चुना भट्ठा के पास एल्युमिनियम फर्नीचर का दुकान चलाता है. इस मामले को आदित्यपुर थाना प्रभारी भी देख रहे हैं. उन्होंने बताया कि लापता युवक के मोबाइल को ट्रैक कर खोजबीन की जा रही है. सुनील सिंह का अपने ससुराल से संबंध बेहतर नहीं था. पूर्व में भी ससुराल में झगड़े के बाद वह गुम हुआ था, लेकिन कुछ दिनों बाद वापस लौट आया था. उन्होंने बताया कि ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन वहां लोग नॉर्मल नजर आए. उन्होंने अभी लापता सुनील सिंह को तलाशने का कार्य जारी होने की बात कही है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-murdered-in-tatanagar-station-parking-entire-incident-caught-on-cctv-camera/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन पार्किंग में युवक की हत्या, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही