Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के के वार्ड 24 स्थित इच्छापुर शिव काली मंदिर परिसर में मंगलवार को आधार सुधार कैम्प लगाया गया. सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक कुल 100 आवेदनों को लिया गया और उनके आधार कार्ड को अपडेट किया गया. जानकारी देते हुए पार्षद धीरेन महतो ने बताया कि इस आधार सुधार कैम्प में आधार कार्ड संबंधी सभी गड़बड़ियों को दुरुस्त करने का कार्य आधार यूएआईडी कार्यालय रांची से आये विशेषज्ञ ने ऑन द स्पॉट किया. इस कैम्प में स्थानीय वार्ड के अलावा आसपास के वार्डों के लोग भी पहुंचे और कैम्प का लाभ उठाया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-47-examination-centers-for-matriculation-and-28-for-inter-will-be-built-in-west-singhbhum/">चाईबासा
: पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक के लिए 47 व इंटर के लिए 28 परीक्षा केंद्र बनेंगे [wpse_comments_template]
: पश्चिमी सिंहभूम में मैट्रिक के लिए 47 व इंटर के लिए 28 परीक्षा केंद्र बनेंगे [wpse_comments_template]
Leave a Comment