Search

 
 
 

आदित्यपुर : अब्दुल बारी सिद्दीकी का पुरेंद्र ने किया स्वागत, झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के जमशेदपुर आगमन पर परिसदन में राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जमशेदपुर सहित कोल्हान में राजद की गतिविधियों और कार्यक्रमों के बारे में पुरेंद्र से जानकारी प्राप्त की. पुरेंद्र ने कोल्हान में राजद के संगठन की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-protest-by-planting-paddy-on-the-road/">जमशेदपुर

: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी उतारने की मांग की

पुरेंद्र ने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी से कोल्हान के 4 सीटों यथा- मझगांव, जगन्नाथपुर, जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी से 2024 के विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशी उतारने की मांग की. पुरेंद्र ने जमशेदपुर पूर्वी या जमशेदपुर पश्चिम से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने की भी इच्छा व्यक्त की. साथ ही पुरेंद्र ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का कार्यक्रम आदित्यपुर में आयोजित कराने का अनुरोध किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही