Search

 
 
 

आदित्यपुर : सीपीएस आदित्यपुर के अभिराज साइंस और खुशी अग्रवाल कॉमर्स की टॉपर बनी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के सेंट्रल पब्लिक स्कूल (सीपीएस) के 12वीं के परीक्षा परिणाम में अभिराज कुमार ने साइंस स्ट्रीम में 89.90 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉपर बना जबकि खुशी अग्रवाल 80.87 फीसदी अंक लाकर कॉमर्स की टॉपर बनी. इस स्कूल का परीक्षा परिणाम दोनों स्ट्रीम में शत-प्रतिशत रहा है. स्कूल में साइंस स्ट्रीम में रश्मि रौशन 78.09 फीसदी अंक के साथ दूसरी टॉपर और विशाल सोरेन 75.60 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा टॉपर बना है. वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में समृद्धि सिंह ने 79.07 फीसदी अंक के साथ दूसरे और प्रिया सिंह 75.67 फीसदी अंक के साथ तीसरी टॉपर बनी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mnrega-workers-met-mla-deepak-biruwa-regarding-pending-demands/">चाईबासा

: लंबित मांगों को लेकर विधायक दीपक बिरुवा से मिले मनरेगा कर्मी

स्कूल के चेयरमैन ने बच्चों को दी शुभकामना

परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए प्राचार्य मौसमी कुमारी ने बताया कि उनके स्कूल से 25 छात्रों ने साइंस और 29 छात्रों ने कॉमर्स स्ट्रीम से परीक्षा में हिस्सा लिया था. दोनों स्ट्रीमों के सभी छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं. उन्होंने बेहतर रिजल्ट बताया और अभी स्कूल के शिक्षण पद्धति में आवश्यक सुधार लाने की बात कही. वहीं स्कूल के चेयरमैन हरेराम सिंह ने सभी छात्रों को बेहतर रिजल्ट के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी बेहतर रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही