Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आरकेएफएल के प्लांट 3-4 में हादसा, ठेका कर्मी की मौत

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में शुमार (रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड) आरकेएफएल प्लांट 3-4 में काम करने के दौरान मंगलवार को ऊंचाई से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. बताया जाता है कि आदित्यपुर बाबा आश्रम निवासी बिंदेश्वरी दुबे कंपनी में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था. मंगलवार को बिंदेश्वरी दुबे काम के दौरान ऊंचाई से गिरकर घायल हो गए. कंपनी में मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने इलाज के क्रम में उन्हें मृत घोषत कर दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-icai-jamshedpur-branch-organized-a-seminar-on-gst/">जमशेदपुर

: आईसीएआई जमशेदपुर शाखा ने जीएसटी पर आयोजित किया सेमिनार

परिजनों ने किया विरोध-प्रदर्शन

[caption id="attachment_625396" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/theka-majdur-mout-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कंपनी गेट पर धरना-प्रदर्शन
करते लोग.[/caption] इसके बाद आक्रोशित परिजन शव के साथ कंपनी पहुंचे. परिजनों ने गेट के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की, मृत मजदूर के परिजन और कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों के बीच वार्ता जारी है. मृतक के परिजनों की ओर से कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज कुमार नेतृत्व कर रहे हैं. अम्बुज कुमार ने मृतक के परिजनों को 30 लाख मुआवजा और एक व्यक्ति को स्थायी नौकरी देने की मांग पर अड़े हैं. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए इंटक नेता सत्य प्रकाश राय ने बताया कि मृतक के परिजनों को 30 लाख मुआवजा समेत एक आश्रित को स्थायी नौकरी से कम पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. फिलहाल कंपनी प्रबंधन से वार्ता चल रही है. बताया जाता है कि मृतक मजदूर के घर में पत्नी उसके दो छोटे बच्चे और एक छोटी बहन भी साथ में रहती है. इसे भी पढ़ें :केंदू">https://lagatar.in/police-administrations-eye-on-kendu-leaf-business-action-will-be-taken-against-levy-collector-and-giver/">केंदू

पत्ता कारोबार पर पुलिस प्रशासन की नजर, लेवी वसूलने और देनेवाले पर भी होगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही