Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर निवासी कांग्रेस प्रदेश देबू चटर्जी के मांझी टोला स्थित घर में घुसकर रंगदारी मांगने का आरोपी मनीष गोप को आदित्यपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मनीष गोप कुख्यात सजायाफ्ता अपराधी और भाजपा नेता दीपक मुंडा हत्याकांड को अंजाम देने वाला कृष्णा गोप का छोटा भाई है. बता दें कि 3 दिन पूर्व रात पौने बजे देबू चटर्जी के घर में घुसकर रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-congressmen-distributed-sweets-in-the-joy-of-victory-in-karnataka/">बहरागोड़ा
: कर्नाटक में जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने बांटी मिठाईयां
: टोल ब्रिज से खरकई नदी में कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
: कर्नाटक में जीत की खुशी में कांग्रेसियों ने बांटी मिठाईयां
पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी
इससे डरे सहमे देबू चटर्जी ने रात 10 बजे थाना पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी और पुलिस को अपराधी मनीष गोप का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया था. जिसके बिना पर पुलिस ने एक टीम गठित की जिसमें थाना प्रभारी के अलावा एसआई मकसूद अहमद, दिनेश ठाकुर, सुनील उरांव आदि शामिल थे. इस टीम के अधिकारियों ने तकनीकी सेल से मदद लेकर नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के गली से आरोपी मनीष गोप को शनिवार की रात धर दबोचा और आज उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. यह जानकारी पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-young-man-committed-suicide-by-jumping-from-the-toll-bridge-into-the-kharkai-river/">आदित्यपुर: टोल ब्रिज से खरकई नदी में कूदकर एक युवक ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]
Leave a Comment