Search

 
 
 

आदित्यपुर : 5 घंटे में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, जेल

 
Adityapur : गम्हरिया बाजार के कृष्णा मेडिकल स्टोर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने और वर्चस्व कायम करने का प्रयास का आरोपी को आदित्यपुर पुलिस ने 5 घंटे में लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी का बबलू पूर्ति है जिसका उम्र 35 वर्ष है. वह गम्हरिया के शंकरपुर का रहने वाला है. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है. पुलिस ने उसके पास से 7.65 एमएम का लोडेड पिस्टल और एक जिंदा व 2 खोखा भी बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-demand-to-undo-the-stoppage-of-trains-in-railway-station/">आदित्यपुर

: रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का ठहराव पूर्ववत करने की मांग
आरोपी का स्विफ्ट डिजायर कार जेएच 08 सी 2625 भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. यह जानकारी आदित्यपुर थाना में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ हरविंदर सिंह और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने दी. एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में बबलू ने दहशत फैलाने और वर्चस्व कायम के लिए फायरिंग करने की बात कबूली है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही