Search

आदित्यपुर : नाबालिग के अपहरण का आरोपी बोकारो से गिरफ्तार, नाबालिग भी बरामद

Adityapur (Sanjeev Mehta)आरआईटी थाना क्षेत्र के मीरुडीह बस्ती से शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण 12 जून को कर लिया गया था. इस संबंध में नाबालिग के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरआईटी पुलिस ने नाबालिग की बरामदगी के लिए जिले के एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश पर टीम गठित कर विभिन्न जगहों पर छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस को लड़की के मोबाइल नम्बर से दोषी का क्लू मिला. इसके बाद एक टीम को मोबाइल लोकेशन के आधार पर बोकारो भेजा गया जहां सेक्टर 6 के धोबी मुहल्ला में छापेमारी कर नाबालिग के साथ 20 वर्षीय युवक विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. नाबालिग व नाबालिग को भगाने के आरोपी को गुरुवार को मीरुडीह बस्ती लाया गया. पूछताछ के उपरांत आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-selection-of-seven-girls-from-the-district-in-the-under-state-15-womens-cricket-trial/">गिरिडीह

: अंडर स्टेट 15 महिला क्रिकेट के ट्रायल में जिले के सात लड़कियों का चयन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp