Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कल्पनापुरी निवासी गोविंद दर्जी के घर में शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया. इसकी शिकायत गृहस्वामी ने शनिवार सुबह आदित्यपुर थाना में दर्ज कराई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर मुस्लिम बस्ती से शेख रहमत अली को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उसने घटना में संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने रहमत की निशानदेही पर चुराए गए आभूषण एवं नकदी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mla-attended-the-meeting-of-the-management-committee-of-cami-hindi-high-school/">बहरागोड़ा

 : कैमी हिंदी हाई स्कूल के प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक

पराधिक घटनाओं में हुई वृद्धि से परेशान हैं लोग

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि बीती रात कल्पनापुरी निवासी गोविंद दर्जी ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद तत्काल एक टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान करते हुए कांड का उद्भेदन कर लिया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आया युवक शातिर अपराधी है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. उन्होंने लोगों से अपने घरों की सुरक्षा का ख्याल रखने की अपील की है, ताकि चोरी की घटनाओं पर नकेल कसी जा सके. बता दें कि इधर कुछ दिनों से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरी और आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. अपराधी खुलेआम लोगों के घर में घुसकर रंगदारी मांग रहे है, परिवार वालों को जान मारने की धमकी दे रहे है. प्रतिदिन चोरी हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही