Search

 
 
 

आदित्यपुर : कारोबारी और झामुमो नेता पर बोतल बम चलाने के आरोपी गिरफ्तार

 
  • एसडीपीओ ने किया खुलासा, मोती और मंतोष को भेजा जेल
Adityapur : (Sanjeev Mehta) : मंगलवार की रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा मोड़ स्थित एमटीसी मॉल के पीछे हुए बोतल बमकांड मामले में शुक्रवार को एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर सरायकेला में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस कांड में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्त में आए बदमाशों में कुख्यात मोती विशोई और मंतोष महतो शामिल हैं. एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कांड को लेकर उनके नेतृत्व में गठित एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारियों ने 36 घंटे के भीतर कांड में शामिल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी चल रही है. इसे भी पढ़ें  : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-be-careful-of-heat-wave-and-hot-winds-if-symptoms-appear-then-go-to-doctor-immediately-dc/">बोकारो

: लू एवं गर्म हवाओं से रहें सावधान, लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं : डीसी
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी पड़ताल में उक्त बदमाशों की संलिप्तता पाई गई. दोनों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस ने दोनों युवकों के पास से तीन मोबाइल, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर और घटना को अंजाम देते समय अभियुक्तों द्वारा पहने हुए कपड़े बरामद किए हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं. इनके खिलाफ आदित्यपुर थाने में कई मामले दर्ज हैं और पूर्व में भी दोनों जेल जा चुके हैं. एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल मामला अनुसंधान के क्रम में है. इसलिए सरगना का नाम नहीं बताया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-declared-the-accused-guilty-of-murder-of-four-people/">जमशेदपुर

: चार लोगों की हत्या के आरोपी को कोर्ट दोषी करार दिया

पुलिस ने छुपाया कार्तिक मुंडा का नाम

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना का मास्टर माइंड कार्तिक मुंडा है. इसको लेकर पूछे गए सवाल पर एसडीपीओ ने बताया कि एक टीम बनाकर उसकी तलाश की जाएगी. बता दें कि पिछले 12 सालों से सरायकेला पुलिस के लिए कार्तिक मुंडा सिरदर्द बना हुआ है. लगभग सभी मामलों में उसकी संलिप्तता पाई जाती है, मगर वह पुलिस की पकड़ से आज तक दूर है. इस कांड के उद्भेदन को लेकर गठित एसआईटी में एसडीपीओ संतोष मिश्रा के अलावे आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद कुमार, एएसआई संतन कुमार तिवारी, विपुल कुमार ओझा, रंजीत कुमार सिंह, दिलशन बिरुआ, सतीश वर्णवाल, आरक्षी संदीप दुबे, जिला तकनीकी बल के साथ सशस्त्र बल शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही