Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होटल द क्रूज कर्मी से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार, जेल

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल द क्रूज के कर्मचारी सुधीर कुमार से मोबाइल लूटकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आदित्यपुर पुलिस ने लूट के आरोपी अजय गोप को लूटे गए दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में मोबाइल चोर गिरोह सक्रिय है. इसको लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-four-people-including-jdu-leader-arrested-by-police-in-bullying-bombs-weapons-seized/">बिहार

: दबंगई में पुलिस के हत्थे चढ़े जदयू नेता समेत चार लोग, बम-हथियार जब्त
तीन दिन पूर्व क्रूज होटल के आईटी इंचार्ज सुधीर कुमार के साथ अजय गोप व उसके अन्य सहयोगियों ने मारपीट कर आईफोन और सैमसंग कंपनी का मोबाइल लूट लिया था. इसके बाद एक टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए अजय को लूटे गए आईफोन और सैमसंग मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उसे पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया के एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश पर सभी हिस्ट्रीशीटर और अपराध कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही