Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मनाया गया एचीवमेंट डे

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर दिंदली स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में एचीवमेंट डे मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस भी मनाया. क्योंकि 5 सितंबर को रांची में एक कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य संध्या प्रधान एवं स्वच्छता मंत्री को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय में नामित होने एवं राज्य स्तर पर जिला का एकमात्र विद्यालय के रूप में पुरस्कार प्राप्त करने हेतु रांची जाना पड़ा था. जहां राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने विद्यालय को पुरस्कृत किया था. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-housing-board-issued-orders-to-people-living-in-ews-quarters-to-vacate-the-house/">आदित्यपुर

: आवास बोर्ड ने ईडब्ल्यूएस क्वार्टरों में रहने वाले लोगों को घर खाली करने का जारी किया आदेश
बुधवार को विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षक-शिक्षिकाओं का आशीर्वाद लिया. उन्हें उपहार भी प्रदान किए एवं केक काटकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाया. इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष निशा गाड़िया, सदस्य प्रीति उषा मौजूद रहीं. वहीं मौके पर बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य संध्या प्रधान को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही